हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में इजराइल; परमाणु बम बनाने की तैयारी! खौफ में पूरी दुनिया

इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रिपोर्ट्स आई हैं कि इजराइल ईरान के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल भी कर सकता है।

विज्ञापन
Iran's Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei And Israel's PM Benjamin Netanyahu

Israel vs Iran : इजराइल और ईरान के बीच बीते दिनों में अलग ही स्तर पर बढ़े तनाव के बीच अमेरिका ने इजराइल से कहा है कि उसे लेबनान में गाजा जैसे मिलिट्री एक्शन से बचना चाहिए। अमेरिका ने अपने सहयोगी इजराइल को यह सलाह इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान के बाद दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान को वैसी ही तबाही का सामना करना पड़ सकता है जैसा फिलस्तीनियों के साथ हुआ था। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि इजराइल ईरान के खिलाफ इस समय बड़े हमले की तैयारी कर रहा है और यह तैयारी परमाणु बम से जुड़ी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि इजराइल ने तेहरान पर हमला किया था जिसमें हिजबुल्लाह के लीडर समेत कई बड़े सदस्य मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने इजराइल पर रॉकेट हमले किए थे। इसके बाद मध्य एशिया में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था जो अभी तक सामान्य नहीं हो पाया है। लेकिन, अब इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ परमाणु बल को डेवलप करने की रिपोर्ट्स ने हालात और भी चिंताजनक कर दिए हैं। पहले ही दुनिया इस विवाद को लेकर दो भागों में बंट चुकी है। इस बीच इजराइल के इस परमाणु हमले के प्लान के बाद स्थित कैसी बन रही है जानने के लिए देखिए ये स्पेशल वीडियो स्टोरी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें