हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Iran-Hezbollah से जंग के बीच खौफ में Israeli PM Netanyahu, टाली बेटे की शादी?

Netanyahu Son Wedding: मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव से इजराइल के पीएम नेतन्याहू भी घबराए हुए हैं। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब उन्होंने बेटे की शादी अगले साल गर्मियों तक के लिए टाल दी।

विज्ञापन
Israeli PM Netanyahu son wedding Postpone

Iran-Hezbollah War: मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे अमर नेतन्याहू की शादी सुरक्षा कारणों से टाल दी गई है। ईरान इस समय लेबनान के जरिए लगातार इजराइल पर धावा बोल रहा है। इजराइली मीडिया के अनुसार अनवर नेतन्याहू ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने और उसकी पार्टनर एमिट गार्डेनी ने शादी को गर्मियों तक टालने का फैसला किया है। दोनों 26 नंवबर को शादी करने वाले थे।

बता दें कि दोनों कपल पहले भी शादी की डेट आगे बढ़ा चुके हैं। पहले दोनों सितंबर में शादी करने वाले थे, जिस बढ़ाकर 26 नवंबर किया गया। अब यह शादी जून 2025 में मिडल में होगी। दरअसल इजराइली सुरक्षा एजेंसियां एक ऐसी जगह की तलाश में हैं जो नेतन्याहू परिवार को हमले से बचा सके। हालांकि इसको लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें