Israel Syria War Update: इजरायल और सीरिया में चल रहे तनाव के बीच सीरिया के इदलिब शहर में बारूद डिपो में भयंकर धमाका हुआ है। विस्फोट के बाद लगी आग में झुलसने से 7 लोगों की मौत हो गई है और 150 लोग घायल हुए हैं। हालांकि धमाका होने की वजह पता नहीं चली है, लेकिन मौके पर तबाही का मंजर देखने को मिला। बारूद डिपो पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। विस्फोट होते ही डिपो में आग लग गई थी। बता दें कि दिसंबर 2024 में बशर अल-असद शासन के पतन के बाद इजरायल और सीरिया के बीच तनाव बढ़ गया है।
इस वजह से है इजरायल और सीरिया में विवाद
विवाद ड्रूज समुदाय को लेकर है, जिस पर सीरिया की सरकार अपना राज चाहती है और इजरायल उस समुदाय को अपनी तरफ करने के लिए सीरिया से उनकी रक्षा करने का वादा निभा रहा है। इजरायल ने सीरिया के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया है, जिसे वह इजरायल की सुरक्षा और ड्रूज समुदाय की रक्षा के लिए जरूरी बता रहा है। 11 फरवरी को इजरायल की सेना ने ऐलान किया था कि इजरायली रक्षा बल (IDF) सीरिया में पूरा साल कार्रवाई करते रहेंगे। इसके बाद 23 फरवरी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी सीरिया (कुनैत्रा, दारा और सुवेदा प्रांतों) से सीरियाई सेना की वापसी की मांग की। 25 फरवरी को इजरायल की सेना दक्षिणी सीरिया में घुसी। वहीं इजरायल की सेना ने दमिश्क में एयर स्ट्राइक की।
देखिए सीरिया में हुए विस्फोट पर ये रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
15 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
17 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
21 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines