Israel Syria War

Video: बारूद डिपो में भयंकर विस्फोट, सीरिया में 7 लोगों की मौत और 150 से ज्यादा घायल

Israel Syria War: इजरायल और सीरिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच सीरिया में एक डिपो में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद डिपो में भयंकर आग लग गई और डिपो के अंदर काम कर रहे लोग झुलस गए, जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

Israel Syria War Update: इजरायल और सीरिया में चल रहे तनाव के बीच सीरिया के इदलिब शहर में बारूद डिपो में भयंकर धमाका हुआ है। विस्फोट के बाद लगी आग में झुलसने से 7 लोगों की मौत हो गई है और 150 लोग घायल हुए हैं। हालांकि धमाका होने की वजह पता नहीं चली है, लेकिन मौके पर तबाही का मंजर देखने को मिला। बारूद डिपो पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। विस्फोट होते ही डिपो में आग लग गई थी। बता दें कि दिसंबर 2024 में बशर अल-असद शासन के पतन के बाद इजरायल और सीरिया के बीच तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन

इस वजह से है इजरायल और सीरिया में विवाद

विवाद ड्रूज समुदाय को लेकर है, जिस पर सीरिया की सरकार अपना राज चाहती है और इजरायल उस समुदाय को अपनी तरफ करने के लिए सीरिया से उनकी रक्षा करने का वादा निभा रहा है। इजरायल ने सीरिया के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया है, जिसे वह इजरायल की सुरक्षा और ड्रूज समुदाय की रक्षा के लिए जरूरी बता रहा है। 11 फरवरी को इजरायल की सेना ने ऐलान किया था कि इजरायली रक्षा बल (IDF) सीरिया में पूरा साल कार्रवाई करते रहेंगे। इसके बाद 23 फरवरी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी सीरिया (कुनैत्रा, दारा और सुवेदा प्रांतों) से सीरियाई सेना की वापसी की मांग की। 25 फरवरी को इजरायल की सेना दक्षिणी सीरिया में घुसी। वहीं इजरायल की सेना ने दमिश्क में एयर स्ट्राइक की।

विज्ञापन

देखिए सीरिया में हुए विस्फोट पर ये रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ