हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video : अस्पताल में क्यों भर्ती हुए इजराइल के PM Benjamin Netanyahu! ये है कारण

Israel PM Benjamin Netanyahu : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, यहां उनकी प्रोस्टेट सर्जरी की जाएगी। वीडियो देखिए और जानिए पूरी जानकारी

विज्ञापन

Israel PM Benjamin Netanyahu : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी कर बताया गया है कि प्रोस्टेट सर्जरी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। बताया गया कि हाल ही में 75 वर्षीय नेतन्याहू की जेरूसलम के हदासा अस्पताल में जांच की गई थी, जहां पता चला कि संक्रमण हो गया, इसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी थी। इससे पहले मार्च में प्रधानमंत्री को हर्निया की सर्जरी हुई थी। इसके स्तथ ही फ्लू की चपेट में आने के बाद वे कई दिनों तक काम से दूर रहे।

नेतन्याहू ने 2016 से 2023 के अंत तक अपनी कोई हेल्थ रिपोर्ट जारी नहीं की है। प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रधानमंत्री को हर साल स्वास्थ्य रिपोर्ट जारी करना आवश्यक होता है लेकिन उन्हें कानूनी तौर पर अपनी स्वास्थ्य जानकारी साझा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola