Benjamin Netanyahu, Narendra Modi, Ali Khamenei

Video : इजराइल और ईरान में कौन भारत का ज्यादा खास? किसके साथ खड़े हैं पीएम मोदी?

Israel Iran War: इजराइल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई ने पश्चिमी एशिया में सुरक्षा हालात को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। इस जंग को लेकर दुनिया दो हिस्सों में बंट गई है। लेकिन, भारत के लिए बड़ा सवाल यह है कि वह किसके साथ है।

India On Israel Iran War : इजराइल और ईरान के बीच तनाव बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। इजराइल की एयरस्ट्राइक में हिजबुल्ला के मुखिया हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद माना जा रहा था कि ईरान इसका बदला लेगा और हुआ भी ऐसा ही। मंगलवार की रात ईरान ने इजराइल पर एक के बाद एक मिसाइलों से हमला कर दिया। इन सब से पश्चिमी एशिया में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। इसका असर अंतरराष्ट्रीय कारोबार पर भी पड़ रहा है और पश्चिमी एशिया में सुरक्षा की स्थिति पर भी।

इस बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी कर दी है। सरकार ने भारतीयों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखें। वहीं, भारत सरकार ने दोनों देशों से अपील की है कि समस्या का समाधान निकालने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी से बेहतर कोई और रास्ता नहीं है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि अगर चुनने की बात की जाए तो भारत किसके ज्यादा करीब है? इस खास वीडियो रिपोर्ट में जानिए इसी का जवाब।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ