हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: इजरायल आज तक भुगत रहा 18 साल पहले की इस गलती का अंजाम?

Israel Hezbollah War: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लगातार एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इजराइल ने लेबनान में बड़े पैमाने पर हिजबुल्लाह के ठिकानों पर निशाने साधे हैं। आलम ये है कि हिजबुल्लाह के कई नेता ईरान में छिपे बैठे हैं। एक खास बात से आपको रूबरू करवाते हैं।

विज्ञापन

Israel Hezbollah Tension: इजराइल को फिलहाल कई मोर्चों पर जंग लड़नी पड़ रही है। इजराइल गाजा में हमास के साथ जंग लड़ रहा है। वहीं, ईरान के साथ भी लगातार तनाव बना हुआ है। दोनों एक-दूसरे पर मिसाइल हमले कर चुके हैं। वहीं, इजराइल को लगातार हिजबुल्लाह भी कड़ी चुनौती लेबनान में दे रहा है। हालांकि लेबनान में इजराइल कई बार एयर स्ट्राइक कर हिजबुल्लाह के ठिकानों को तबाह कर चुका है। लेकिन हिजबुल्लाह के लड़ाके सरेंडर नहीं कर रहे। हिजबुल्लाह के कई नेता भी इजराइल के हाथों एयर स्ट्राइक में मारे जा चुके हैं।

डर के कारण कई नेता ईरान में छिपकर बैठे हुए हैं। हिजबुल्लाह को ईरान खुला समर्थन दे चुका है। जिसके बूते पर हिजबुल्लाह भी इजराइल के ऊपर हमले कर रहा है। पिछले दिनों हिजबुल्लाह ने मिसाइल हमले के बाद दावा किया था कि इजराइली सेना को उसने काफी नुकसान पहुंचाया है। हिजबुल्लाह इजराइल की 18 साल पहले की गई एक गलती का फायदा उठा रहा है। विस्तार से जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola