हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: सीजफायर को लेकर अंतिम मौके पर क्यों पलटे इजराइल-हमास? 5 पॉइंट्स में समझें

Israel Hamas War Update: मिडिल ईस्ट में इजराइल और हमास के लड़ाकों के बीच भीषण जंग चल रही है। इसी बीच खबर आई थी कि दोनों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई, लेकिन इजराइल ने फिलहाल इसके लिए मना कर दिया है।

विज्ञापन

Israel Hamas War: मिडिल ईस्ट में इजराइल और हमास के बीच 15 महीनों से भीषण जंग चल रही है। दोनों के बीच सीजफायर को लेकर भी बातचीत हुई थी, लेकिन बात अटक गई है। इजराइल लगातार गाजा में हवाई हमलों को अंजाम दे रहा है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्ष विराम के समझौते को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट बैठक बुलाई थी, जिसे फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। माना जा रहा था कि यह समझौता 19 जनवरी से लागू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक नेतन्याहू ने हमास पर समझौते की शर्तों से पीछे हटने के आरोप लगाए हैं।

बुधवार को इजराइली हमलों में 46 लोगों की जान गई थी। सूत्रों के मुताबिक एक इमारत गिरने से लगभग 20 लोगों की मौत हुई। इस डील को लेकर नेतन्याहू का इजराइल में ही विरोध होने लगा था। अब नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि जब तक इजराइल की सिक्योरिटी कैबिनेट फैसले को अप्रूवल नहीं दे देती, तब तक संघर्ष विराम नहीं होगा। पूरा मामला क्या है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं? देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें