हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: इजराइल के हाथों क्यों मरना चाहता था याह्या सिनवार? हमास चीफ का पुराना वीडियो आया सामने

Israel Hamas War Latest Update: इजराइल और हमास के बीच भीषण जंग छिड़ी हुई है। हमास के कई बड़े नेता इजराइल के हाथों मारे जा चुके हैं। ताजा मौत हमास चीफ याह्या सिनवार की हुई है। बता दें कि सिनवार को इजराइल ने हाल ही में मार गिराया है। सिनवार का एक नया वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन

Israel Hamas War Update: हमास चीफ याह्या सिनवार इजराइल के हाथों मारा जा चुका है। सिनवार इजराइल पर 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले का मास्टमाइंड बताया जाता है। सिनवार की अटॉप्सी रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं। बताया जा रहा है कि उसकी मौत सिर में गोली लगने से हुई है। उसके सिर पर टैंक का गोला या कोई छोटी मिसाइल लगी है। जिसकी वजह से काफी खून बह गया। इसी कारण उसकी मौत हुई। अब मौत के बाद एक पुराना वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

हैरानी की बात है कि सिनवार इजराइल की सेना के हाथों मरना चाहता था। उसका कहना था कि इजराइल के हाथों मौत मिलना उसके लिए बड़ा तोहफा होगा। पुराने वीडियो में हमास चीफ को इजराइल की सेना के बारे में बात करते देखा जा सकता है। हमास चीफ कहता है कि अगर इजराइल की सेना मुझे मार देती है तो यहूदी सरकार द्वारा दिया गया मुझे सबसे बड़ा तोहफा होगा। आखिर किस वजह से हमास चीफ इजराइल की सेना के हाथ से मरना चाहता था? देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola