
एक गलती इजरायल को पड़ी भारी, बाइडेन ने दी धमकी, Britain भी हुआ खफा
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
Israel-Gaza War : इजरायल और गाजा के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस जंग में इजरायल ने एक बड़ी गलती कर दी। उन्होंने सहायता कर्मियों पर हमला कर दिया। इजरायल के इस हमले से अमेरिका और ब्रिटेन खफा है। इसे लेकर यूएस ने इजरायल की धमकी दी है।
इजरायल की सेना ने इसी हफ्ते गाजा में सहायता कार्य में जुटे लोगों को हमला कर दिया था। इस अटैक में 8 नागरिकों की मौत हो गई है, जिसमें ब्रिटेन के लोग भी शामिल थे। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ-साफ कह दिया है कि गाजा को लेकर हमारी पॉलिसी अब इजरायल पर निर्भर करेगी। अगर इजरायल आम नागरिकों और सहायता कार्यों में जुटे लोगों पर अटैक करता रहेगा तो फिर उसका बचाव करना मुश्किल हो जाएगा। इसे लेकर बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वार्ता की और उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बचाने के लिए आपको तुरंत कदम उठाना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: