हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ना श्रेयस, ना संजू, ना हार्दिक... ये धाकड़ खिलाड़ी है टीम इंडिया का नया T20 कप्तान बनने का दावेदार! हुआ बड़ा खुलासा

Team India T20 Captaincy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब टीम इंडिया नई शुरुआत करने वाली है. बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की जगह किसी नए खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी जा सकती है. श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी नया कप्तान बनने की रेस में थे. अब लिस्ट में एक नया दावेदार शामिल हो गया है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
टीम इंडिया की कप्तानी के लिए नया दावेदार आया सामने

Team India T20 Captaincy: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया नई शुरुआत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है और अगले टूर्नामेंट के आयोजन में दो साल बाकी हैं. अभी से 2028 के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो जाएंगी और उस टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए भारत की टी20 टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बताया जा रहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव से जल्द ही कप्तानी छिन सकती है. उनकी जगह लेने के लिए अलग-अलग दावेदार सामने आ रहे हैं. अब लिस्ट में एक नए खिलाड़ी का नाम सामने आया है.

भारत के नए टी20 कप्तान की रेस में शामिल हुए ईशान किशन

कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि भारत का अगला टी20 कप्तान बनने की रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे है. इसके अलावा संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या का नाम भी सामने आया. अब क्रिकब्लॉगर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी दावेदारी में शामिल हैं. किशन ने घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए शानदार कप्तानी की और पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में उन्होंने SRH की कमान भी बढ़िया तरीके से संभाली. इसी वजह से उनका नाम भी नया कप्तान बनने के दावेदारों में शामिल है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola