हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन हैं ईशा अरोड़ा? फिर वायरल हुई हीरोइन जैसी दिखने वाली Polling Agent

Saharanpur Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट के एक पोलिंग बूथ पर तैनात चुनाव अधिकारी इस समय समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस खूबसूरत पोलिंग अधिकारी का नाम ईशा अरोड़ा है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे लेकर ईशा ने कहा कि चुनाव का समय है और मेरी इसमें ड्यूटी लगी है। मैंने वीडियो देखा नहीं है। लेकिन यह मेरी पंक्चुएलिटी और काम के प्रति निष्ठा के चलते वायरल हुआ है।

विज्ञापन
ईशा अरोड़ा

Who Is Isha Arora :  देश की 102 लोकसभा सीटों पर आज यानी शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के साथ लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया। पहले चरण के मतदान के दौरान कहीं से हिंसा की खबर आई तो कहीं से चुनाव के बहिष्कार की। लेकिन, उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट से चर्चा में रहीं एक पोलिंग अधिकारी। इस बेहद खूबसूरत अधिकारी का नाम ईशा अरोड़ा है और चुनावी ड्यूटी देते हुए उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

ईशा अरोड़ा को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गंगोह विधानसभा के महंगी गांव में पोलिंग बूथ पर पहले मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि ईशा लखनऊ में लोक निर्माण विभाग में क्लर्क के पद पर हैं। वह इससे पहले भी 2 बार चुनाव में ड्यूटी कर चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि इसी तरह पिछले लोकसभा चुनाव में रीना द्विवेदी की भी खूब चर्चा हुई थी। तब पीली साड़ी में चुनावी ड्यूटी करती नजर आईं रीना की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

ये वीडियो भी देखें: क्या पहले चरण में 8 राज्य तोड़ेंगे BJP का सपना?

ये वीडियो भी देखें: बाहुबली की तीसरी पत्नी को दिया बसपा ने टिकट

ये वीडियो भी देखें: EVM-VVPAT से Voting का पूरा प्रोसेस समझें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें