हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या जल्द ही वैभव सूर्यवंशी करेंगे टेस्ट टीम में डेब्यू? अजीत अगरकर के आगे दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही अब फैंस उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं. क्रिकेट के दिग्गज भी सूर्यवंशी को टेस्ट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े मैच विनर के रूप में उभरे. सूर्यवंशी की कमाल की बल्लेबाजी देखकर दिग्गज भी उनके फैन बन गए हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने उन्हें इंडिया ए की टीम में भी मौका दे दिया है. अब फैंस चाहते हैं कि जल्द ही इस युवा स्टार बल्लेबाज को टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में खेलने का मौका मिले. इस बात को अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के सामने बोला है.  

क्या जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी?  

एक फंक्शन के दौरान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से जब पूछा गया है कि क्या वो वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए देखना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब में महान सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘जब अजीत (अगरकर) यहां बैठे हों तो मुझे बहुत सोच-समझकर बोलना होगा! सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि हर कोई उन्हें एक दिन टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहेगा. लेकिन वह समय कब आएगा मैं नहीं जानता.’ जिस अंदाज में वैभव खेलते हैं, उससे एक्सपर्ट का मानना है कि टी-20 और वनडे में उन्हें आसानी से सफलता मिलने वाली है, लेकिन टेस्ट को लेकर वो भी सोच रहे हैं. अब वैभव इन सभी के सामने खुद को साबित करना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल के बाद वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं ये 5 बड़े अवॉर्ड, तूफानी बल्लेबाजी से ठोका दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola