हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या घमंडी हैं सुपरस्टार विराट कोहली? पूर्व भारतीय कप्तान ने बताई सच्चाई 

Virat Kohli: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और धमाकेदार पारी खेलकर साल 2026 का आगाज किया. मैदान पर कोहली आज भी बेहद आक्रामक अंदाज में ही खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही उन पर कुछ आलोचक घमंडी होने का भी आरोप लगाते हैं. टीम इंडिया में उनके साथ खेले पूर्व कप्तान ने अब इस दावे की सच्चाई बताई है.

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli: क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाली विराट कोहली पर कुछ आलोचक घमंडी होने का आरोप लगाते हैं. जिसको लेकर कई बार सफाई पेश की गई है. अब विराट कोहली के दोस्त और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसको लेकर अपना बयान दिया है. रहाणे ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में अधिकतर मैच किंग कोहली के साथ खेला है. जिसके कारण ही उनका बयान अब सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. 

विराट कोहली को लेकर बोले अजिंक्य रहाणे 

क्रिकबज पर बात करते हुए जब पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे से विराट कोहली के व्यवहार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली के बारे में हम कितनी भी बात कर लें, वो कम होगी. लेकिन मैंने उन्हें उस समय बेहद करीब से देखा है, जब वे बैटिंग करने जाते हैं. हम उनके जुनून के बारे में बात करते हैं, लेकिन मेरे ख्याल से उनका रवैया, सीखने की ललक, कभी हार नहीं मानने का जज्बा उन्हें सबसे अलग बनाता है. लोग बाहर से उन्हें घमंडी मानते हैं, लेकिन वह ऐसे नहीं हैं. वह बस अपने खेल में डूब जाते हैं.’ 

ये भी पढ़ें: VHT 2025-26: पंत-कोहली के जाते ही फेल हुई दिल्ली, पंजाब और विदर्भ की हुई सेमीफाइनल में एंट्री 

विज्ञापन

रहाणे के बयान के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव पर आरोप लगाना खुशी मुखर्जी को पड़ा भारी, 100 करोड़ के मानहानि केस में फंसीं 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola