हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टूट गए Monali Thakur के पति संग 'मोह मोह के धागे', क्या शादी के 8 साल बाद सिंगर लेंगी तलाक?

Monali Thakur Divorce Rumours: बॉलीवुड की सुपरहिट सिंगर मोनाली ठाकुर का पति संग तलाक हो सकता है। सोशल मीडिया पर सिंगर के पति से अलग होने के सबूत मिल रहे हैं। अब पूरा मामला क्या है? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
क्या सिंगर मोनाली ठाकुर ले रही हैं तलाक? (Photo Credit- Social Media)

Monali Thakur Divorce Rumours: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि शादी के 8 साल बाद अब उनकी मैरिड लाइफ में तुफान आ गया है। सिंगर अपने विदेशी बिजनेसमैन पति माइक रिक्टर से अलग होने वाली हैं। इन दोनों के तलाक की अफवाहों से खबरों का बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि मोनाली ठाकुर की शादी खतरे में है। मोनाली ने पति माइक को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है। साथ ही दोनों के बीच बातचीत भी बंद बताई जा रही है। अब तलाक तक बात क्यों पहुंची ये भी जान लेते हैं?

दरअसल, मोनाली ठाकुर और माइक रिक्टर का रिश्ता टूटने की वजह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को ठहराया जा रहा है। माइक जहां स्विट्जरलैंड में रहते हैं, तो सिंगर को काम के सिलसिले में इंडिया में ही रहना पड़ता है। अब अलग-अलग देशों में रहने के कारण इस कपल के बीच दूरियां आ गई हैं। हालांकि, अभी तक सिंगर ने इस मामले पर चुप्पी बनाई हुई है और तलाक की खबरों को फिलहाल कन्फर्म नहीं किया है। वहीं, फैंस सिंगर के तलाक की खबरें पढ़कर ही टेंशन में आ गए हैं। एक के बाद एक सेलिब्रिटीज के अलग होने की खबरों से लोगों के दिल टूट गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola