Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात गारंटियों का ऐलान किया है। पार्टी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 25 लाख तक मुफ्त चिकित्सा के साथ महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने का भी वादा किया है। यही नहीं विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों को हर महीने 6 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। कांग्रेस ने गरीबों के लिए 100-100 गज के प्लॉट देने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने 2 कमरों का मकान बनाने के लिए साढ़े 3 लाख रुपया देने का भी वादा किया है।
आरक्षण के मसले पर बड़ा ऐलान करते हुए कांग्रेस ने क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख करने की बात कही है। वहीं फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का वादा किया गया है। नौकरी के मामले में कांग्रेस ने 2 लाख सरकारी पदों को भरने का वादा किया है। लेकिन हरियाणा में चुनाव जीतने के लिए क्या ये गारंटियां काफी होंगी। क्या महिलाओं को सीधे पैसा देने का फायदा कांग्रेस को मिलेगा? इन सब बड़े सवालों के जवाब देखिए इस वीडियो में –
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
20 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
23 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines