Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Iraq Marriage Law Amendment : दुनिया में एक तरफ बाल विवाह की कुरीति को खत्म करने की कवायद चल रही है तो दूसरी तरफ एक मुस्लिम देश बाल विवाह की प्रथा को कानूनी अमलीजामा पहनाना चाहता है। इसे लेकर विवाह कानून में संशोधन करने की तैयारी चल रही है। पूरी खबर के लिए देखें वीडियो।
इराक अपने देश में विवाह कानून में संशोधन करने जा रहा है। इस संशोधन के बाद लड़कियों की शादी करने की उम्र घटकर 9 साल हो जाएगी। यानी पुरुषों को 9 साल की लड़कियों से शादी करने की अनुमति मिल जाएगी। साथ ही इस देश में महिलाओं के लिए तलाक, बच्चों की कस्टडी और संपत्ति पर अधिकार भी प्रतिबंधित हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि लड़कियों को अनैतिक संबंधों से बचाने के लिए यह कानून लाया जा रहा है। महिलाओं ने इस कानून का विरोध किया। इसके बाद सरकार यह कानून पारित करेगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.