Video: ईरान के हमले से तबाह हुआ इजराइल, रिफाइनरी तबाह, अरबों डॉलर का नुकसान
Author: News24 हिंदी
Jul 08, 2025 03:21 PM IST
---विज्ञापन---
Iran Israel conflict 2025: इजराइल और ईरान के बीच जंग रुके हुए काफी दिन हो चुके हैं। इस बीच ईरान एक बार फिर खुद को वैश्विक ताकत के तौर पर विकसित करने में जुटा है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि ईरान ने युद्ध के दौरान इजराइल की हाईफा स्थित रिफाइनरी पर सीधा हमला किया था। इससे देश में ईंधन की कमी हो गई है। इस रिफाइनरी के ठप हो जाने इजराइल को करीब 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। वहीं तेल के दाम 40 प्रतिशत बढ़ चुके हैं।
वहीं पावर संयंत्र में ईंधन नहीं पहुंचने के कारण बिजली उत्पादन भी ठप हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो ईरान ने पहले ही रणनीतिक मोर्चे पर बाजी मार ली है।