Israel vs Iran : इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग में अब नया मोड़ आ गया है। ईरान की राजधानी तेहरान में हुई एयर स्ट्राइक में हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत हो चुकी है। हानिया के आवास पर हुए इस हमले में उसके बॉडीगार्ड की भी मौत हो गई। लेकिन, इस घटना के बाद ईरान ने इजराइल कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई ने कहा है कि इजराइल को हानिया की हत्या की भारी कीमत चुकानी होगी।
ईरान ने इस हमले का बदला लेने की कसम खा ली है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा है कि इजराइल के इस एक्शन ने उसके खिलाफ कार्रवाई का आधार तैयार किया है। उनकी (हानिया) हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य है। वह इस्लामी गणतंत्र ईरान में शहीद हुए हैं। साफ है कि ईरान ने इजराइल के खिलाफ पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इजराइल, ईरान के इस रुख पर कैसा रिएक्शन देता है यह देखने वाला होगा।
एक बड़ा सवाल यह है कि अगर इजराइल और ईरान के बीच जंग शुरू होती है तो कौन किस पर भारी पड़ेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो ईरान की मिसाइल पावर इजराइल पर भारी पड़ सकती है। ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 20214 के मुताबिक वर्ल्ड रैंकिंग में ईरान 14वें तो इजराइल 17वें नंबर पर है। सैनिकों के मामले में ईरान इजराइल से आगे है। इजराइल के पास 1.69 लाख एक्टिव सैनिक और 4.65 लाख रिजर्व सैनिक हैं। वहीं, ईरान के पास 6.1 लाख एक्टिव और 3.5 लाख रिजर्व सैनिक हैं।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
4 hrs agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
1 day agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 day agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
1 day agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
2 days agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
2 days agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines