
Video: ईरान के पास ताकतवर मिसाइलें! इसके वार से कैसे बचेगा इजराइल?
Edited By Shabnaz

Edited By Shabnaz
Video: इजराइल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है। इस बीच हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह की हत्या की खबर सामने आई। इसी के बाद ईरान और इजराइल के बीच भी जंग शुरू हो गई। बीते मंगलवार को ईरान ने इजराइल पर ताबड़तोड़ हमले किए। ईरान ने लगभग 200 के करीब मिसाइलें दागी थी। इन मिसाइलों को रोकने के लिए इजराइल के साथ जॉर्डन और अमेरिका को भी मिसाइलें छोड़नी पड़ीं। इस दौरान एयर डिफेंस सिस्टम को शुरू किया गया जिससे ईरान के हमले से इजराइल बच पाया।
ईरान के इस हमले के बाद कहा जा रहा है कि इजराइल के पास सबसे अच्छे हथियार होना ही काफी नहीं है, बल्कि हथियारों का जखीरा होना जरूरी है। इससे हमलों के दौरान खाली हथियारों को भरने का पूरा समय मिल जाता है। अमेरिका के सामने भी 1991 में इजराइल के जैसी ही स्थिति थी। देखिए पूरी रिपोर्ट।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: