
इजराइल में भारी तबाही मचाने को तैयार ईरान, एक साथ दागेगा 1800 मिसाइलें
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Iran Israel conflict: इजराइल ने शुक्रवार को देर रात ईरान पर एयर स्ट्राइक की। आईडीएफ ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में 78 लोग मारे गए, जबकि 350 से ज्यादा लोग घायल हुए। हमले का जवाब देते हुए ईरान ने 150 मिसाइलें दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरीं, जिससे दो की मौत हो गई। वहीं 90 लोग घायल हुए। इजराइल पर हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर निकले।
इस बीच खबर है कि ईरान अब 1800 से अधिक मिसाइलों से इजराइल पर हमला करने की प्लानिंग कर रहा है। इस बीच उसकी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने इजराइल के फाइटर जेट को मार गिराया है। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं कैसी है ईरान की तैयारी?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: