हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026: निकोलस पूरन ने क्यों पकड़ा क्रुणाल पांड्या का कॉलर? RCB के स्टार प्लेयर ने बताई सच्चाई

Nicholas Pooran-Krunal Pandya: IPL 2026 के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैच के बाद निकोलस पूरन ने क्रुणाल पांड्या का कॉलर पकड़ लिया. आइए वीडियो में इसके पीछे की सच्चाई जानते हैं.

विज्ञापन
क्यों पूरन ने पकड़ा क्रुणाल का कॉलर?

Nicholas Pooran-Krunal Pandya: IPL 2026 में 7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया था. इस मुकाबले के दौरान RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और LSG के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन के बीच अनबन देखने को मिली थी. अंपायर्स ने उस समय उन्हें अलग कर दिया था. मैच के बाद का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या का कॉलर पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

निकोलस पूरन ने क्यों पकड़ा क्रुणाल पांड्या का कॉलर?

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उनके बीच भयंकर लड़ाई हो गई हो. हालांकि, दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं और पहले एक ही टीम से खेलते थे. पूरन असल में क्रुणाल के साथ मजाक-मस्ती कर रहे थे और दोनों के बीच अब कुछ ठीक है. वीडियो में दोनों बाद में आपस में मजाक करते हुए नजर आते हैं और LSG के कोच जस्टिन लैंगर भी वहां मौजूद रहते हैं. क्रुणाल और निकोलस अक्सर इस तरह मजाक करते रहते हैं. बता दें कि क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए बताया कि उनके और निकोलस के बीच सब कुछ ठीक है और वह सिर्फ एक मजाक था. RCB और LSG के बीच यह मुकाबला बारिश के प्रभावित रहा लेकिन 19-19 ओवरों का मैच संभव हो पाया, जिसमें लखनऊ की जीत हुई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola