IPL 2026 All 10 Captains Salaries: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने वाला है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीमों के कप्तानों की सैलरी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों की सैलरी और सबसे महंगे कप्तान कौन है?
IPL 2026 के सबसे महंगे कप्तान कौन?
आईपीएल 2026 सीजन के सबसे महंगे कप्तान ऋषभ पंत हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर अपनी टीम में शामिल कर कप्तानी सौंपी है. वह न केवल इस सीजन के, बल्कि आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे महंगे कप्तान हैं. उनके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम आता है, जिनकी सैलरी 26.75 करोड़ रुपये है. वहीं, तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं, जिनकी सैलरी 18 करोड़ रुपये है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की सैलरी भी 18 करोड़ रुपये है. जबकि 5वें नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं, जिनकी सैलरी 16.50 करोड़ रुपये है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढे़ें- VIDEO: IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, नए अवतार में छाया श्रेयस अय्यर का स्वैग
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
15 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
17 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines