हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: RCB की प्लेइंग 11 में इन 10 खिलाड़ियों के नाम पक्के! एक पोजीशन को लेकर 2 खिलाड़ियों में ‘जंग’

IPL 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी की टीम 28 मार्च को खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच में टीम की प्लेइंग 11 बेहद ही शानदार नजर आ सकती है. टीम के 10 खिलाड़ी तो लगभग पक्के नजर आ रहे हैं तो वहीं 1 पोजीशन के लिए लड़ाई देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच से होने जा रही है. आरसीबी की टीम इस सीजन अपना खिताब डिफेंड करने के लिए उतर रही है. टीम के पास एक से बढ़कर एक सूरमा मौजूद हैं जो कि अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम नए जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार नजर आ रही है. ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल ये खड़ा हो रहा है कि सनराइजर्स के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी. पहले प्रैक्टिस मैच के बाद प्लेइंग 11 की तस्वीर लगभग पूरी तरह से साफ नजर आ रही है. विराट कोहली और फिल सॉल्ट टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार पर भी मिडिल ऑर्डर की कमान होगी.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और रसिक दार

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: KKR को हर्षित राणा की कमी नहीं होने देगा ये 25 साल का स्टार तेज गेंदबाज, प्रैक्टिस मैच में ढाया कहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola