हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026: संजू सैमसन समेत 7 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी राजस्थान रॉयल्स! इन 3 में से कोई एक बनेगा कप्तान

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2008 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. उसके बाद से फ्रेंचाइजी लगातार ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. साल 2022 में फ्रेंचाइजी ने आखिरी बार फाइनल खेला था. उसके बाद से टीम का प्रदर्शन लगातार गिरा है. पिछले सीजन टीम ने बहुत ही ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन किया था. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब बड़े बदलाव के लिए तैयार नजर आ रही है.

विज्ञापन
Rajasthan Royals

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था. जिसके बाद से ही फ्रेंचाइजी लगातार बड़े बदलाव करती हुई नजर आ रही है. कोचिंग स्टाफ को राजस्थान की टीम ने पूरी तरह से बदल दिया है. अब बारी खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की है. संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा, सैम करन की ट्रेड की खबरों के कारण भी राजस्थान की टीम चर्चा में चल रही है. रॉयल्स की टीम संजू समेत कुल 7 खिलाड़ियों को रिलीज करने की तैयारी में है. 

राजस्थान रॉयल्स की टीम है बड़े बदलाव को तैयार 

आईपीएल 2026 की तैयारी के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम विदेशी खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है. जिससे मिनी ऑक्शन में बेहतर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा जा सके. राजस्थान की रिलीज लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल हो सकते हैं. 

आरआर की संभावित रिलीज लिस्ट- संजू सैमसन (ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौर, अशोक शर्मा. 

विज्ञापन

टीम की संभावित रिटेंशन लिस्ट- रवींद्र जडेजा, सैम करन, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नीतीश राणा, संदीप शर्मा, क्वेना मफाका, आकाश माधवाल, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, कुमार कार्तिकेय. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: टेस्ट सीरीज पर मियां भाई ने तोड़ी चुप्पी, मिशन WTC फाइनल के लिए कर दिया बड़ा ऐलान 

विज्ञापन

अगले संभावित कप्तान के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs SA: बल्लेबाज मचाएंगे हाहाकार या गेंदबाजों की बोलेगी तूती, जानिए कैसा रहेगा ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola