हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs DC: अंपायर ने मैच बीच में रुकवा कर क्यों की प्रियांश आर्या के बैट की जांच? बदलना पड़ा बल्ला

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस मुकाबले में पंजाब के स्टार प्रियांश आर्या ने बल्ला अंपायर ने मैच बीच में रुकवा करके चेक किया.

विज्ञापन
Priyansh Arya

PBKS vs DC: बीसीसीआई ने आईपीएल में एक नियम बनाया है, जिसके मुताबिक सभी बल्लेबाजों के बैट की जांच पारी की शुरुआत के समय होती है. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने इस मुकाबले में भी बहुत ही शानदार पारी खेली. हालांकि इस मुकाबले में अंपायर ने मैच बीच में रुकवा कर आर्या के बल्ले के जांच की, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. 

प्रियांश आर्या के बल्ले की हुई जांच 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत मिली. प्रियांश आर्या ने 33 गेंदों में 56 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 6 गगनचुंबी छ्क्के जड़े. हालांकि तीसरे ओवर के बाद अंपायर ने मैच को बीच में रोका और प्रियांश आर्या के बल्ले की जांच की. जिसके बाद उन्होंने बैट को चेंज करा दिया. बल्ला बदलने के बाद आर्या पुराने रंग में नहीं नजर आए. जिसके कारण ही रनों की गति भी अचानक से बदल गई. जिसका असर अंत में इस मुकाबले पर भी पड़ा.

ये भी पढ़ें: PBKS vs DC: पंजाब के खिलाफ मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, युवा बल्लेबाज ने की पिटाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola