IPL 2026 New Rules: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर कुछ नए और सख्त नियम लागू किए हैं. सभी फ्रेंचाइजी को इन नए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. नए नियम के मुताबिक, कोई भी टीम उस पिच या नेट पर अभ्यास नहीं कर सकेगी, जिसका इस्तेमाल पहले किसी दूसरी टीम ने अपने नेट सेशन में किया हो. अगर दो टीमें एक के बाद एक प्रैक्टिस करती हैं, तो दूसरी टीम के लिए अलग और नई पिच तैयार की जाएगी. यहां तक कि अगर पहली टीम अपना अभ्यास जल्दी खत्म भी कर दे, तब भी दूसरी टीम को उसके इस्तेमाल किए गए नेट या रेंज-हिटिंग विकेट पर अभ्यास करने की अनुमति नहीं होगी.
प्रैक्टिस के दौरान दोनों टीमों को दो-दो नेट दिए जाएंगे. इसके अलावा, रेंज-हिटिंग के लिए मुख्य स्क्वायर पर एक अतिरिक्त नेट भी उपलब्ध रहेगा. एक और अहम नियम यह है कि किसी भी फ्रेंचाइजी के सीजन के पहले घरेलू मैच से चार दिन पहले तक मुख्य पिच पर न तो प्रैक्टिस होगी और न ही कोई अभ्यास मैच खेला जाएगा. अगर घरेलू टीम को अभ्यास की जरूरत होती है, तो संबंधित राज्य क्रिकेट संघ को उनके लिए फ्री में वैकल्पिक अभ्यास मैदान उपलब्ध कराना होगा. टीमें चाहें तो अभ्यास मैच खेल सकती हैं, लेकिन उनकी संख्या ज्यादा से ज्यादा दो ही होग. हालांकि, अभ्यास मैच की अवधि 3.5 घंटे से अधिक नहीं हो सकती. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- PSL 2026 के शुरू होने से पहले ही इस खिलाड़ी ने वापस लिया नाम, सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
IND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
20 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
21 hrs agoवाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रक, बेल्जियम से आई 200 टन की मशीन को देखने के लिए उमड़ी भीड़
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoIND vs WI: दूसरे ODI में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? मोहम्मद सिराज को मिल सकता है मौका
2 days agoIPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 बड़े नाम, लिस्ट में CSK-MI के दिग्गज भी शामिल
2 days ago101 शतक जड़ने से कितनी दूर विराट कोहली? जानिए टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का पूरा गणित
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines