हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बीच मैच बल्लेबाजी के लिए कैसे बुलाया 13वां खिलाड़ी? विवादों के बीच कोच ने तोड़ी चुप्पी

Shardul Thakur: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला हुआ. इस मैच में शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने आए, जबकि वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. अब MI के कोच ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
बल्लेबाजी करने क्यों आए शार्दुल?

Shardul Thakur: IPL 2026 में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला हुआ. दूसरी पारी में फैंस तब हैरान रह गए, जब बल्लेबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर आए. ठाकुर प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे और उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी नहीं लाया गया था. इसके बावजूद वो बल्लेबाजी करने के लिए आए. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है. अब मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने चुप्पी तोड़ते हुए शार्दुल को बल्लेबाजी के लिए भेजने का कारण बताया है.

क्यों बल्लेबाजी करने उतरे शार्दुल ठाकुर?

मिचेल सैंटनर को फील्डिंग करते हुए चोट आई थी. अमूमन कंकशन होने पर ही सब्स्टिट्यूशन उपलब्ध होता है. मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने मैच रेफरी और अंपायर्स से सब्स्टिट्यूट की मांग की थी और उन्होंने शार्दुल ठाकुर को खेलने की अनुमति दी. इसी वजह से सैंटनर की जगह शार्दुल बल्लेबाजी के लिए आए. जयवर्धने ने बताया कि सैंटनर को कंधे के अलावा सिर और गर्दन में चोट आई थी. इसी वजह से शार्दुल को खेलने उतरे.

ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर बने कप्तान, तो टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी! खराब फॉर्म के चलते सिलेक्टर्स उठा सकते हैं बड़ा कदम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola