IPL 2026: विराट कोहली ने 'अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी', LSG के तेज गेंदबाज को बताई ट्रिक में खुद फंसे, हुआ खुलासा

Virat Kohli-Prince Yadav: IPL 2026 में RCB vs LSG मैच विराट कोहली के लिए भूलने लायक रहा. प्रिंस यादव की गेंद पर वो शून्य पर पवेलियन लौट गए. अब प्रिंस ने बताया कि विराट ने ही उन्हें आउट करने की ट्रिक बताई थी. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Virat Kohli-Prince Yadav

Virat Kohli-Prince Yadav: IPL 2026 में विराट कोहली अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. हालांकि, LSG के खिलाफ मैच में कोहली शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और विराट से बड़े स्कोर की उम्मीद थी. हालांकि, LSG के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की गेंद पर वह शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. प्रिंस जैसे युवा गेंदबाज के लिए कोहली का विकेट झटकना अपने आप में बड़ा पल था. अब उन्होंने बताया कि कोहली ने ही उन्हें ट्रिक बताई थी.

विज्ञापन

विराट कोहली ने ‘अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी’

प्रिंस यादव की गुड लेंथ बॉल पर विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए. RCB लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही और LSG ने DLS मेथड के तहत 9 रन से जीत दर्ज की. मैच के बाद प्रिंस यादव ने बताया कि विराट कोहली ने पिछले मैच के बाद उन्हें तब तक एक ही लेंथ पर गेंदबाजी करने की सलाह दी, जब तक गेंद स्विंग हो रही है. प्रिंस ने इसी ट्रिक का उपयोग RCB के खिलाफ किया और विराट कोहली का विकेट झटका. कहा जा सकता है कि विराट ने प्रिंस को गुरुमंत्र देकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ