हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले आईसीसी की टी-20 रैंकिंग आई, सूर्यकुमार यादव को हुआ बड़ा फायदा 

ICC T20 Ranking: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है. जिसमें कुछ बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है. कप्तान सूर्यकुमार यादव को को भी फायदा मिला है.

विज्ञापन
Indian Cricket Team

ICC T20 Ranking: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. आईपीएल 2026 के ठीक पहले जारी हुई टी-20 रैंकिंग में कुछ बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. बल्लेबाजों की रैंकिंग के टॉप 10 में 4 भारतीय बल्लेबाज नजर आ रहे है. वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में 2 भारतीय खिलाड़ी टॉप 10 में नजर आ रहे हैं. हालांकि ऑलराउंडरों की रैंकिंग में सिर्फ पांड्या की टॉप 20 में जगह बना सके हैं. संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को हालांकि फायदा मिला है. 

संजू और सूर्या को मिला आईसीसी रैंकिंग में फायदा 

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को आईसीसी की नई रैंकिंग में फायदा हुआ है. संजू 22वें स्थान से अब 20वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव 2 स्थान के फायदे के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. अभिषेक शर्मा अभी भी टॉप पर नजर आ रहे हैं. वहीं ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं. तिलक वर्मा भी छठे स्थान पर बने हुए हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान का दबदबा बरकरार नजर आ रहा है. वहीं वरुण चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. जसप्रीत बुमराह भी 5वें नंबर पर ही नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2027 की टीम में इन 2 स्पॉट के लिए लड़ रहे हैं ये 3 खिलाड़ी, वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी रेस में पीछे

विज्ञापन

रैंकिंग के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बदल गई गुजरात टाइटंस की टीम, स्टार तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola