हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेंशन लिस्ट आई सामने! कौन-कौन होगा धोनी की टीम से रिलीज? 

IPL 2026, Chennai Super Kings: आईपीएल 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कई बदलाव हो सकते हैं. 5 बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके धमाकेदार वापसी के लिए जानी जाती है, जिसके कारण ही उन्हें कमबैक सुपर किंग्स भी बोला जाता है. महेंद्र सिंह धोनी की टीम आईपीएल 2026 से पहले कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला कर सकती है.

विज्ञापन
Chennai Super Kings

IPL 2026, Chennai Super Kings: आईपीएल इतिहास में 5 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2025 में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास में पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे फिनिश किया था. हालांकि सीएसके की टीम का दूसरा नाम ही कमबैक सुपर किंग्स है. ऐसे में वो आईपीएल 2026 में धमाकेदार वापसी की तैयारी कर रही है. जिसके चलते कुछ स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. 

सीएसके से ये स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर!  

आईपीएल 2025 के दौरान ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी थी. फ्रेंचाइजी ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल और आयुष म्हात्रे को अपने साथ जोड़ लिया है. इन खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धोनी की टीम रिटेन कर सकती है. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब फ्रेंचाइजी विजय शंकर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवोन कॉन्वे को खराब प्रदर्शन के कारण रिलीज कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: भूल जाइए सोनी लिव, इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला

विज्ञापन

संभावित रिटेन होने वाले खिलाड़ियों का नाम जानने के लिए पूरा वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें: SL W vs ENG W: कप्तान की धमाकेदार पारी से जीती इंग्लिश टीम, श्रीलंका को मिली एक और शर्मनाक हार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola