IND W vs AUS W: भूल जाइए सोनी लिव, इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला 

IND W vs AUS W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 13वां मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारत के बीच खेला जाएगा. इस विश्व कप का यह सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है. इस महामुकाबले को फ्री में कहां देखें ये फैंस भी बहुत ही बेसब्री से जानना चाहते हैं. इस बड़े सवाल का अब जवाब मिल चुका है.

IND W vs AUS W

IND W vs AUS W

IND W vs AUS W: विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 13वां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ज्यादा खास है. हाल के समय में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसे में मैच रोमांचक होगा. इस विश्व कप का ये सबसे बड़ा मुकाबला हो सकता है. इस मैच को कहां पर फैंस फ्री में देख सकते हैं, यह फिलहाल सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. 

विज्ञापन

यहां पर फ्री में देखें ये महामुकाबला 

विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला 3 बजे दोपहर को शुरू होगा. इससे 30 मिनट पहले टॉस होगा. भारतीय फैंस इस महामुकाबले को टीवी में स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं. वहीं फ्री में ये मुकाबला जिओहॉटस्टार पर देखने को मिलने वाला है. इसके अलावा वेबसाइट पर भी फैंस को ये मुकाबला फ्री में ही देखने को मिलेगा.  

विज्ञापन

टीम इंडिया करना चाहेगी धमाकेदार वापसी 

पहले मैच में श्रीलंका तो वहीं दूसरे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया था. हालांकि तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर लय में वापसी करना चाहेगी. वहीं बात ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की तो उन्होंने 2 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा भी रहा है. 

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारतीय महिला क्रिकेट टीम : प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, अमनजोत कौर.

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम : एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, तहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शूट.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ