हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Auction से पहले CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने की रनों की बारिश, वापसी के लिए ठोका दावा 

IND A vs SA A: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश करने के बाद अब गायकवाड़ ने इंडिया ए के लिए भी रनों की बारिश कर दी है. ऐसे में गायकवाड़ अब टीम इंडिया में वापसी का अपना दावा और मजबूत कर चुके हैं. बस उन्हें इसी फॉर्म में अगले 6 महीने तक बरकरार रखना है.

विज्ञापन
Ruturaj Gaikwad

IND A vs SA A: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया की जूनियर टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही थी. जहां पर इंडिया ए की टीम ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया. इस सीरीज में गायकवाड़ ने रनों की बारिश करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. गायकवाड़ टीम इंडिया में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत कर रहे हैं. हालांकि गायकवाड़ को अपने इसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना होगा. 

ऋतुराज गायकवाड़ ने की रनों की बारिश 

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले वनडे मैच में नाबाद शतक ठोका. जिसके कारण ही वो प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. गायकवाड़ ने उसके बाद दूसरे मैच में भी पचासा ठोक दिया. वहां पर भी वो प्लेयर ऑफ द मैच बनाए थे. तीसरे मैच में गायकवाड़ ने सिर्फ 25 रन बनाए और टीम को हार मिली. इस सीरीज में उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले और 210 रन बना डाले. इस प्रदर्शन को देखते हुए गायकवाड़ को जल्द ही दोबारा टीम में वापसी का मौका मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: इन 3 कारणों के चलते WTC फाइनल नहीं खेल पाएगी टीम इंडिया! क्या अपने जाल में फंस गए गौतम गंभीर?  

विज्ञापन

गायकवाड़ के हालिया प्रदर्शन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: NZ vs WI: ब्रायन लारा का रिकॉर्ड चकनाचूर, गेल भी छूटे पीछे, टीम की हार में भी कप्तान ने बल्ले से मचाया हाहाकार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola