IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार IPL के लिए मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। कुछ फ्रेंचाइजी नए कप्तान की भी तलाश कर रही हैं। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया को टी-20 सीरीज में जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी कुछ फ्रेंचाइजी डोरे डालने की कोशिश कर रही हैं।
केकेआर कर सकती है कैप्टेंसी ऑफर
सूर्या के अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का कप्तान बने रहने की उम्मीद है। ऐसे में जो भी फ्रेंचाइजी उन्हें अपना बनाएगी, उसकी ब्रांड वैल्यू में भी निश्चित तौर पर इजाफा होगा। कहा जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव आईपीएल की मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। सूर्या पहले केकेआर के वाइस कैप्टन रह चुके हैं। जबकि श्रेयस अय्यर के बारे में खबर है कि वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया की ‘इस गलती’ के बावजूद सूर्या की सूझबूझ ने जिताया मैच, कप्तानी हो तो ऐसी!
LSG में जा सकते हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा को लेकर भी कुछ रिपोर्ट सामने आई हैं। खबरों के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) कप्तानी में बदलाव की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर केएल राहुल का कप्तान के तौर पर बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा को एलएसजी की कप्तानी सौंपी जा सकती है। फिलहाल रोहित मुंबई इंडियंस में हैं। IPL 2024 में उनसे कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई। ऐसे में रोहित मुंबई छोड़ नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसी के साथ ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को भी कुछ फ्रेंचाइजी कैप्टेंसी ऑफर कर सकती हैं।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका का तीसरा बल्लेबाज खेलने क्यों नहीं आया? जानें सुपर ओवर के ये अनोखे नियम
संबंधित खबरें
खुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
11 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
3 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
8 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 day agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines