---विज्ञापन---

Video: सूर्यकुमार यादव क्या IPL 2025 में बनेंगे कप्तान? ये 6 टीमें कर सकती हैं बदलाव

IPL 2025: आईपीएल का अगला सीजन बेहद खास होने वाला है। अगले सीजन में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। सूर्यकुमार यादव किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार IPL के लिए मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। कुछ फ्रेंचाइजी नए कप्तान की भी तलाश कर रही हैं। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया को टी-20 सीरीज में जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी कुछ फ्रेंचाइजी डोरे डालने की कोशिश कर रही हैं।

केकेआर कर सकती है कैप्टेंसी ऑफर 

सूर्या के अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का कप्तान बने रहने की उम्मीद है। ऐसे में जो भी फ्रेंचाइजी उन्हें अपना बनाएगी, उसकी ब्रांड वैल्यू में भी निश्चित तौर पर इजाफा होगा। कहा जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव आईपीएल की मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। सूर्या पहले केकेआर के वाइस कैप्टन रह चुके हैं। जबकि श्रेयस अय्यर के बारे में खबर है कि वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया की ‘इस गलती’ के बावजूद सूर्या की सूझबूझ ने जिताया मैच, कप्तानी हो तो ऐसी!

LSG में जा सकते हैं रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा को लेकर भी कुछ रिपोर्ट सामने आई हैं। खबरों के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) कप्तानी में बदलाव की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर केएल राहुल का कप्तान के तौर पर बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा को एलएसजी की कप्तानी सौंपी जा सकती है। फिलहाल रोहित मुंबई इंडियंस में हैं। IPL 2024 में उनसे कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई। ऐसे में रोहित मुंबई छोड़ नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसी के साथ ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को भी कुछ फ्रेंचाइजी कैप्टेंसी ऑफर कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका का तीसरा बल्लेबाज खेलने क्यों नहीं आया? जानें सुपर ओवर के ये अनोखे नियम 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2024 08:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola