---विज्ञापन---

IPL 2025: ‘एमएम धोनी को फिर बनना चाहिए CSK का कप्तान’, दिग्गज का आया बयान

IPL 2025: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खेल खेल चुके इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि धोनी अगर आईपीएल 2025 में खेलते हैं तो उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालनी चाहिए।

ms dhoni
---विज्ञापन---

IPL 2025: आईपीएल 2025 में दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ रहेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब तमाम भारतीय फैंस चाहते हैं। धोनी को लेकर अब चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धोनी अगर आईपीएल 2025 में खेलते हैं तो उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘धोनी के रहते कोई दूसरा खिलाड़ी टीम की कप्तानी संभाल ही नहीं सकता है। ऐसे में टीम की बेहतरी के लिए धोनी को खुद यह फैसला लेना चाहिए। उन्हें या तो कप्तानी संभालनी चाहिए या फिर सीजन छोड़ना चाहिए। धोनी के मैदान पर रहते एक कप्तान तैयार कर पाना भी मुश्किल है, क्योंकि कोई भी धोनी की जगह नहीं ले सकता है। मैं चाहता हूं कि अगर धोनी खेलते हैं तो उन्हें ही कप्तानी संभालनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि यह कारगर है या नहीं।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, भड़क उठे फैंस

ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में संन्यास का फैसला वापस लेंगे रोहित शर्मा? कप्तान ने खुद दिया जवाब

---विज्ञापन---
First published on: Sep 19, 2024 10:49 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola