---विज्ञापन---

VIDEO: कप्तानी में श्रेयस अय्यर का कैसा है रिकॉर्ड, क्या पंजाब के लिए ट्रॉफी का सूखा होगा खत्म?

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। कप्तानी में अय्यर का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। पिछली बार अय्यर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था।

shreyas iyer

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। श्रेयस पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान बने हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब पंजाब किंग्स को अय्यर से उम्मीद होगी कि वे इस बार टीम के लिए आईपीएल ट्रॉफी का सूखा खत्म करें। पिछले सीजन अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी करते हुए देखा गया था और उनकी कप्तानी में केकेआर ने खिताब भी अपने नाम किया था।

अभी तक आईपीएल में अय्यर दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के लिए कप्तानी कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स को अपनी कप्तानी में अय्यर ने फाइनल तक पहुंचाया था। कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अभी तक 70 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 38 में जीत और 29 मैचों में हार का सामना किया है।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

First published on: Jan 13, 2025 03:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola