
RCB ने 18 साल बाद जीता IPL का खिताब, लेकिन फिर भी इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं टीम
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
RCB IPL 2025: रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आखिरकार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही, जब उसने मंगलवार को फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रनों से मात दी। फाइनल मुकाबले में टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनकी इस पारी में सिर्फ तीन चौके शामिल थे, जहां वह पारी को संभालते नजर आए। फाइनल मैच में टीम की जीत की वजह स्टार स्पिनर क्रुणाल पांडया बने, जिन्होंने बेहद कंजूसी भरी गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 17 रन खर्चे और तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।
उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। टीम की इस जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा। हालांकि इसके बावजूद टीम अगले सीजन से पहले अपने स्कॉड में बदलाव करेगी। यहां टीम कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जिसमें से कुछ नाम बेहद चौंकाने वाले हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: