मेगा ऑक्शन में इन 5 पर करोड़ों रुपये लुटा सकती है RCB, लिस्ट में दिग्गजों के नाम शामिल

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस बार विराट कोहली सहित तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। ऐसे में आरसीबी मेगा ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को हर कीमत पर खरीदना चाहेगी।

RCB

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 से पहले सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। यह नीलामी दो दिनों तक चलेगी, जिसके लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में 320 कैप्ड, 1224 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 30 खिलाड़ी शामिल हैं। अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार कुछ बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले विराट कोहली को 21, रजत पाटीदार को 11 जबकि यश दयाल को 5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है।

ऐसे में टीम के पास मेगा ऑक्शन में खर्च करने के लिए 83 करोड़ रुपये बचे हैं, जो पंजाब किंग्स के बाद सबसे बड़ा अमांउट है। मेगा ऑक्शन में टीम के निशाने पर सबसे ऊपर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर होंगे। इसके अलावा टीम राजस्थान रॉयल्स से रिलीज किए गए जोस बटलर और रचिन रविंद्र पर भी बड़ा दाम खर्च कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ