हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IPL 2025: क्वालीफायर 1 पर मंडराया बारिश का साया, मैच रद्द होने पर RCB-PBKS में से किसको मिलेगा फायदा?

This browser does not support iframes.

PBKS vs RCB
विज्ञापन

IPL 2025 Qualifier-1: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में आरसीबी ने एलएसजी को हराकर क्वालीफायर 1 में अपनी जगह पक्की की है। अब क्वालीफायर 1 में 29 मई को आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स के साथ होगा। ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा। वहीं अब इस मैच पर बारिश का साया मंडराने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 मई को चंडीगढ़ और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना है ऐसे में अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि अगर बारिश के चलते क्वालीफायर 1 रद्द हो जाता है तो कौनसी टीम फाइनल में पहुंचेगी, क्योंकि क्वालीफायर 1 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है।

बारिश आने से आरसीबी की टेंशन बढ़ जाएगी, क्योंकि अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो फिर पंजाब किंग्स की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी और आरसीबी फिर क्वालीफायर 2 खेलती हुई नजर आएगी। इसका सबसे बड़ा कारण है पंजाब किंग्स का नेट रनरेट। दरअसल पंजाब किंग्स का नेट रनरेट आरसीबी से बेहतर है जिसका फायदा उसको क्वालीफायर 1 रद्द होने पर मिलेगा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

 

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola