हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है राजस्थान, ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2025 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर।

विज्ञापन
punjab kings vs rajasthan royals

IPL 2025 PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे, जहां पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान की टीम पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुकी है, ऐसे में टीम अब पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेरना चाहेगी, जो प्लेऑफ में जगह बनाने को बेताब है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब 15 पॉइंट्स के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि राजस्थान छह पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर विराजमान है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मैच में पिच बल्लेबाज के लिए मददगार होगी, जहां शुरुआत में यह तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। ओस को देखते हुए बाद में बैटिंग करना दोनों टीमों के लिए फायदेमंद होगा। दोनों टीमों के हेड टू हेड पर नजर दौड़ाई जाए तो यहां राजस्थान का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 17 मैच राजस्थान ने जीते हैं, जबकि पंजाब सिर्फ 12 मैच जीत सका है।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola