RCB

IPL 2025: RCB की जीत से इन 2 टीमों पर आई आफत, टूट सकता है प्लेऑफ का सपना

IPL 2025 का रोमांच अब आखिरी पड़ाव पर है। एक नजर डालते हैं उन टीमों पर, जिनकी इस टूर्नामेंट से विदाई लगभग तय है।

IPL 2025 Playoffs Scenario: रजत पाटीदार की अगुवाई में इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दो रन से हराया। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ आरसीबी की टीम प्लेऑफ के काफी नजदीक पहुंच गई है। टीम को अब अगले तीन मैच में सिर्फ एक जीत की जरूरत है। टीम की सीएसके पर जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की आफत बढ़ गई है।

विज्ञापन

दोनों टीमों के इस समय 10 मैचों में 9 और दस पॉइट्स हैं। दोनों टीमों को अब ना सिर्फ अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। इस समय आरसीबी के अलावा मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में जगह बनाने के काफी करीब हैं। मौजूदा समय में सभी टीमों की कोशिश पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाने पर होगी, क्योंकि ऐसा करने से उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो चांस मिलेंगे।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ