IPL 2025 - 2025-05-01T192109.827

IPL 2025: प्लेऑफ की रेस के लिए सामने आया नया समीकरण, टॉप 2 टीमों को फायदा

IPL 2025: आईपीएल 2025 प्लेऑफ में नंबर 1 और नंबर 2 पायदान वाली टीमों को फायदा होगा।

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आधा से ज्यादा सफर खत्म हो चुका है। प्लेऑफ की रेस में अब तक 5 टीमों ने बड़ी दावेदारी ठोक दी है। आरसीबी 14 अंक के साथ पहले स्थान पर है, जबकि पंजाब 13 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 12 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि चौथे नंबर पर गुजरात भी 12 अंकों के साथ बनी हुई है। वहीं पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक के साथ बनी हुई है। प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टॉप 2 टीमों को फायदा होगा, जबकि नंबर 3 और 4 वाली टीम को नुकसान होता है।

विज्ञापन

दरअसल नंबर 1 और नंबर 2 पर रहने वाली टीम अगर पहला क्वालीफायर हार भी जाती है तो उसे एलिमिनेटर के जरिए फाइनल में पहुंचने का दूसरा चांस मिलेगा। जबकि नंबर 3 और नंबर 4 पायदान पर रहने वाली टीमों के लिए ऐसा नहीं हैं। क्वालीफायर मुकाबला गंवाने के बाद नंबर 3 और नंबर 4 वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ