falseIPL 2025 के प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, इन 4 टीमों की स्थिति सबसे मजबूत
Author: Shubham Mishra
2025-04-15 19:51:07
This browser does not support iframes.
IPL 2025 Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में अब तक कुल 30 मैच खेले जा चुके हैं। कुछ टीमों का प्रदर्शन उम्मीद से कई गुना बेहतरीन रहा है, तो कुछ टीमों ने अपने खेल से बेहद निराश किया है। 30 मैचों के बाद प्लेऑफ की रेस भी काफी रोमांचक हो चली है। गुजरात टाइटंस इस समय प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में से 4 में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 2 मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स टेबल में 4 जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।
वहीं, 6 मैचों में 4 जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर मौजूद है। लखनऊ 7 मैच खेलने के बाद 4 जीत के साथ टेबल में पांचवें नंबर पर काबिज है। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी मैच में लखनऊ को धूल चटाई है, लेकिन टीम अभी भी सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines