हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: सूर्यकुमार-विराट के बीच नंबर वन की 'लड़ाई', किसके सिर सजी पर्पल कैप?

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप पर इस समय सूर्यकुमार यादव का कब्जा है। उन्हें यहां विराट कोहली से कड़ी टक्कर मिल रही है।

विज्ञापन
suryakumar yadav, virat kohli

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap: आईपीएल 2025 में गुरुवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से मात दी। इस मैच में मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर सूर्यकुमार ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। उनके नाम अब 11 मैचों में 475 रन दर्ज हैं।

उन्हें यहां गुजरात के साई सुदर्शन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिनके नाम क्रमश: 456 और 443 रन दर्ज हैं। बात करें पर्पल कैप की, तो यहां आरसीबी के ही तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टॉप पर हैं, जिनके नाम 10 मैचों में 18 विकेट हैं। इस लिस्ट में 17 विकेट के साथ गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे जबकि 16 विकेट के साथ मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट तीसरे नंबर पर हैं।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola