हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में कौन निकला आगे? नूर अहमद के नाम अब भी पर्पल कैप

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मैचों का सिलसिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस भी रोमांचक होती जा रही है।

विज्ञापन
MI vs GT

IPL 2025 Orange and Purple Cap: आईपीएल 2025 में फैंस को एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को लीग में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ, जहां शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने अपने घर में 36 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है। इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन टॉप पर बने हुए हैं, जिनके नाम दो मैचों में 145 रन हैं। लिस्ट में उनके बाद गुजरात के ही साई सुदर्शन का नंबर आता है, जो मुंबई के खिलाफ 63 रनों की पारी खेलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

लखनऊ के मिचेल मार्श 124 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। बात करें पर्पल कैप की तो चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद टॉप पर हैं, जिन्होंने दो मैच में सात विकेट अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर हैं, जिन्होंने दो मैचों में छह विकेट चटका लिए है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड लिस्ट में पांच विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola