हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2025: मेगा ऑक्शन के बाद ऐसी है मुंबई इंडियंस, क्या है टीम की ताकत और कमजोरी?

Mumbai Indians: मेगा ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस एक बेहद की मजबूत टीम नजर आ रही है। एक नजर डालते हैं टीम की ताकत और कमजोरी पर।

विज्ञापन
Mumbai Indians

Mumbai Indians IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को खरीदकर धांसू टीम बनाई है। टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन किया था और इन पर 75 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। टीम ने मेगा ऑक्शन में 18 खिलाड़ी खरीदे, जिससे टीम में कुल खिलाड़ियों की संख्या 23 हो गई।

इस बार टीम का बैटिंग ऑर्डर काफी दमदार नजर आ रहा है, वहीं टीम का पेस बॉलिंग अटैक भी धांसू नजर आ रहा है। टीम में तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर हैं, जो किसी भी बैटिंग ऑर्डर की हालत खराब कर सकते हैं। स्पिनर के तौर पर टीम में मिचेल सेंटनर और अल्लाह गजनफर हैं।

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम- हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें