IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में कौन सी टीम रही सबसे कंजूस, किसने लुटाया बेवजह पैसा?

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है, जहां सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ी चुन लिए हैं। हालांकि अभी भी सभी टीमों के पास कुछ पैसे बाकी हैं।

IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ मेगा ऑक्शन संपन्न हो चुका है। इस ऑक्शन में ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा 27 करोड़ मिले। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स जबकि वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल नीलामी में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।

दो दिन तक चले मेगा ऑक्शन में दस टीमों ने 182 खिलाड़ियों पर 639.15 करोड़ खर्च कर दिए। मेगा ऑक्शन के बाद अब आरसीबी के पास 75 लाख रुपये के साथ सबसे बड़ा पर्स है। यहां कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में सिर्फ 5-5 लाख रुपये ही बचे हैं। इस समय सीएसके, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 25-25 खिलाड़ियों का दल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ