KL Rahul Rishabh Pant

मेगा ऑक्शन में इन 5 विकेटकीपर्स पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली, जमकर बरसेगा पैसा!

IPL 2025 Mega Auction: आगामी मेगा ऑक्शन में इस बार 1574 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कई ऐसे विकेटकीपर्स हैं, जिन्हें इस बार मोटी रकम मिल सकती है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मेगा ऑक्शन से पहले टीम जिन खिलाड़ियों को अपने पास रखना चाहती थीं, वो उनके नाम जारी कर चुकी हैं। मेगा ऑक्शन में इस बार 1574 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें से 409 विदेशी हैं। पूरी लिस्ट को देखा जाए तो इसमें विदेशी खिलाड़ियों को मिलाकर पांच ऐसे विकेटकीपर्स हैं, जिन पर मेगा ऑक्शन में जमकर खर्चा हो सकता है। इनमें सबसे बड़ा नाम आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे ऋषभ पंत का है।

विज्ञापन

उन्हें इस बार रिलीज कर दिया गया है और उन्होंने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है। उनकी पिछली सैलरी 16 करोड़ है, ऐसे में उन्हें मेगा ऑक्शन में इससे ज्यादा ही मिलने की उम्मीद है। पंत की तरह ही केएल राहुल और ईशान किशन को भी मेगा ऑक्शन में बड़ी राशि मिल सकती है, क्योंकि दोनों ही विकेटकीपिंग के साथ-साथ आक्रामक ओपनर की भूमिका भी बखूबी निभाते हैं। विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो जोस बटलर आगामी मेगा ऑक्शन में अच्छी रकम हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ