LSG vs RCB
विज्ञापन

LSG vs RCB: अगर बारिश से मैच हुआ रद्द, तो क्या आरसीबी टॉप-2 में पहुंच पाएगी?

LSG vs RCB: आईपीएल 2025 में आज एलएसजी और आरसीबी के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। अगर मैच बारिश के चलते रद्द हुआ तो क्या आरसीबी टॉप-2 में पहुंच पाएगी? समझें पूरा समीकरण

IPL 2025 LSG vs RCB: आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर आरसीबी टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। फिलहाल आरसीबी 17 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि अगर बारिश या आंधी-तूफान के चलते मैच रद्द होता है तो फिर टॉप-2 में आरसीबी पहुंच पाएगी या नहीं? फिलहाल पंजाब किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है और पंजाब अब क्वालीफाइयर 1 खेलेगी, लेकिन किस टीम के साथ होगा ये आज के मैच पर निर्भर करेगा।

वहीं अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो फिर दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा, जिसके बाद आरसीबी के 18 अंक हो जाएंगे। ऐसे में आरसीबी की टीम पॉइंट्स में गुजरात टाइटंस के बराबर आ जाएगी। हालांकि आरसीबी का नेट रनरेट गुजरात से ज्यादा हो जाएगा और आरसीबी गुजरात को पछाड़कर नंबर-2 पर आ जाएगी।

Advertisment

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ